फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में मारे गए पुलिस कर्मी की मौत की हो जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिसकर्मी अजय धर की सह कर्मी की गोल से हुई मौत की गहनता से जांच की जाए। यह मांग सोमवार को लेकर कश्मीरी पंडितों ने जगती में कैंडल मार्च निकालकर सरकार से उठाई।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि अजय की एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या हुई है। इस मामले की जांच सीबीआई या एनएआई को करनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कश्मीरी ओवरसीज एसोसिएशन की अध्यक्ष और सीईओ अर्चना काकरू ने कहा कि अजय धर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और इस घटना को गलत रूप से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें