जम्मू। सतवारी क्षेत्र में एक श्रमिक की बिजली के खंभे से गिरने से मौत हो गई। मोहित शर्मा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मोहित क्षेत्र में बिजली के तार बिछाने के काम में लगा हुआ था। सोमवार को काम करते वक्त उसे करंट लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथियों ने कहा है कि मोहित के परिवार को ठेकेदार की ओर से मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि वह ठेकेदार के लिए काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------
जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत
जम्मू। शहर के शालामार क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीप बडयाल ने अपने ही घर में रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे जीएमसी में लगाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
------
रायपुर सतवारी नहर से शव मिला
जम्मू। शहर के रायपुर सतवारी नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधिक देर तक पानी में रहने से शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। सोमवार को कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहचान और पोस्टर्माटम के लिए शव जीएमसी जम्मू भेज दिया। जांच की जा रही है।