फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ चौथे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ कसबे में परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट के खिलाफ चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर बैठे लोगों ने परिसीमन आयोग से रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

वीरवार को पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती ने धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में छंब विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर खौड़ कर दिया गया है। वहीं, छंब विधानसभा क्षेत्र से परगवाल को हटाकर मैरा मांदरिया और चौकी चौरा को जोड़ा गया है। यह लोगों को मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि लग रहा है कि मसौदा रिपोर्ट किसी के इशारे पर बनाई गई है। इसमें न तो क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखा गया है न ही क्षेत्र के लोगों की राय ली गई। मसौदा रिपोर्ट से पता चल रहा है कि जिन लोगों ने रिपोर्ट तैयार की है उनको भौगोलिक स्थिति के बिना ज्ञान और किसी के इशारे पर बनाई गई है। आयोग को चहिए कि इस फैसले को वापस ले।
विज्ञापन

चौथे दिन अनशन पर अमृत भूषण बाबा भारती, रोकी महाजन, गोपाल दास, मेला राम तथा यशपाल बैठे थे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। इसलिए सभी को चहिए एकजुट होकर विरोध जताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें