फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा में शहीद सैनिक वरुण की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव मावा में बुधवार को शहीद वरुण काटल की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में डीसी अनुराधा गुप्ता ने शहीद सैनिक को नमन कर प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

बता दें कि 10 नबंवर, 2018 को सुंदरबनी के खोर में नियंत्रण रेखा पर दुश्मनों से लोहा लेते राइफल मैन वरुण काटल शहीद हो गए थे। शहीद के परिजनों ने डीसी से बेटे की प्रतिमा के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की थी, जिस पर मावा मोड़ पर भूमि का चयन कर प्रतिमा बनाई गई। बुधवार को इसका अनावरण किया गया। शहीद के पिता अंचल सिंह ने बताया कि बेटे पर गर्व है, जिसने मातृभूमि की रक्षा के लिए शहादत दी। मौके पर एसएसपी राजेश शर्मा, डीएसपी, पुलिस थाना प्रभारी राकेश सिंह, सेना के अधिकारी, डीडीसी आशा देवी, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, स्थानीय सरंपच अनीता देवी, जनकार चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें