फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कटड़ा में भव्य इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू, तीन साल में होगा पूरा, वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ 

Fri, 04 Feb 2022 05:17 PM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हेलिपेड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आटो स्टैंड, पार्किंग, फाइव स्टार होटल व अन्य सुविधाएं एक जगह पर मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपा गया है इसका काम। 
विज्ञापन
वैष्णो देवी कटरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भव्य इंटर मॉडल स्टेशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीपीआर को मंजूरी के बाद इसका निर्माण तीन साल में पूरा होगा। श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर हेलिपेड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आटो स्टैंड, निजी वाहनों के लिए पार्किंग, फाइव स्टार से लेकर रियायती दाम के होटल व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं इंटर मॉडल स्टेशन में मुहैया होंगी। 

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता के अनुसार नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे के साथ-साथ कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन के निर्माण कार्य को प्राधिकरण को सौंपा गया है। 

फिलहाल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। कटड़ा में रेलवे स्टेशन के पास बस स्टैंड की भूमि पर इंटर मॉडल स्टेशन तैयार होगा। इंटर माडल स्टेशन में हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आने वाले श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, ऐसा पूरा ढांचा तैयार होना है। 
विज्ञापन


डीपीआर को मंजूरी के बाद इंटर मॉडल स्टेशन का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होगा। श्री माता वैष्णो देवी में देश और विदेश से हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो के दर्शनो के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इंटर मॉडल स्टेशन बनने के बाद श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। 

एक्सप्रेस वे बनने के बाद दिल्ली से कटड़ा का सफर छह घंटे में होगा
नई दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे बनने के बाद नई दिल्ली से कटड़ा का सफर वर्तमान में 12 से 14 घंटो के बजाय महज छह घंटे में पूरा हो जाएगा। ऐसे में कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन बनने के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें