फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारों कई जगह अब भी लगे हैं होर्डिंग्स

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा नेशनल हाईवे पर तीखे मोड़ पर लगाई गई हार्डिंग
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-पठानकोट हाईवे किनारों आज भी कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगे देखे जा सकते हैं। कस्बे के कुछ हिस्सों से तो प्रशासन ने उतारे हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर आज भी लगे हैं। नगर परिषद की ओर से होर्डिंग्स उतारने की मुहिम चलाई गई थी। कुछ तो उतार दिए थे, लेकिन कुछ हाईवे के किनारों होर्डिंग्स साफ देखे जा सकते हैं। ऐसे होर्डिंग्स हादसों को न्योता देते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि हाईवे किनारों लगे होर्डिंग्स हादसों को न्योता देते हैं। ऐसे में हाईवे के किनारे पर होर्डिंग्स को उतारा जाए। इसके बावजूद प्रशासन खमोश है।
------
कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि हाईवे किनार लगे होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाए। एक दो दिन में सभी होर्डिंग्स हटा दिए जाएंगे।
-पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा
फोटो
हाईवे किनारे लगी होर्डिंग दे रही हादसों को न्योता
तेज रफ्तार वाहन चालकों का भटक जाता है ध्यान
तीखे मोड़ों पर भी देखी जा रही है होर्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे लगे होर्डिंग हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे वाहन चालक और राहगीरों का ध्यान भी भटक जाता है और हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे पोस्टर बैनर और बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इससे कस्बे की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है, और दुर्घटनाएं भी इनका कारण हो रही हैं। इसके बावजूद म्यूनिसिपल कमेटी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी का इस ओर ध्यान नहीं है। इतने व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके चलते कंपनियां विज्ञापनों के जरिये ब्रांडिंग को अंजाम दे रही हैं। हाईवे के किनारे बने घरों की छत पर भी होर्डिंग की भरमार है। इनमें कई ऐसी हैं जो लाइट पड़ने से जगमगाती हैं। सिडको चौक पर भी होर्डिंग लगी हैं। जो हाईवे किनारे लगी हैं।
---------
म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत पांच होर्डिंग लगाई गई हैं, जिनका सालाना पांच लाख रुपये राजस्व आता है। यह सभी मापदंड पूरे होने के बाद लगवाई गई हैं, जिसमें किसी को भी कोई अड़चन नहीं है। नेशनल हाईवे के किनारे वीडियो बाल के लिए मनाही की गई है न कि होर्डिंग के लिए मना किया जाता है।
विज्ञापन

-जोधराज, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें