बिलावर के किशनपुर में सफाई अभियान चलाते दुकानदार, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्थानीय दुकानदारों ने बिलावर बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। वहीं, स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ भी ली। दुकानदारों ने लोगों को स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया, और हर जनमानस को स्वच्छता से जोड़ने का आवाहन किया। इस अवसर पर पार्षद सुभाष चौधरी, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजय, सुशील सहित, आदि मौजूद रहे। संवाद