अरनिया। जोन के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कुदवाल में टीकाकरण के लिए लगाए शिविर में मोबाइल नेटवर्क कम होने से लोगों को वैक्सीन लगाने में परेशानी हो रही है। बीएमओ डॉ. राकेश मंगोत्रा की ओर से विशेष अभियान के तहत गांव-गांव जाकर टीकाकरण करने किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को कुदवाल में लगाए शिविर में देर शाम तक 30 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी, जबकि एक दिन में एक ही स्थान पर 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गए है, ताकि पहली और दूसरी डोज सभी को लगाई जा सके। स्थानीय लोेगों ने बताया कि स्टाफ की ओर से कड़ी मेहनत कर उप चिकित्सा केंद्र कुदयाल में छत पर जाकर टीकाकरण के लिए लोगों का पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई गई। शिविर में पहुंचे कई लोगों की रजिस्ट्रेशन न हो पाने से उन्हें वैक्सीन नहीं लग पाई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क न होने से कोविड एप में अधिकांश लोग पंजीकृत नहीं हो पाए। डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, नरिंद्र कौर, शिवानी भारती, आशा कार्यकर्ता वीना देवी उपस्थित रहीं। बता दें कि शिविर में कुदवाल, चंगिया, चानना कैंप व पिंडी के लोग पहुंचे थे।