फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध: बिजली कटौती में थोड़ी कमी, लोगों का गुस्सा नहीं हुआ कम

Sun, 01 May 2022 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर में जगह-जगह प्रदर्शन बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा। वार्ड-19 के लोगों ने प्रेस क्लब के बाहर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Jammu Power Cut - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू। शहर में शनिवार को बिजली कटौती से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। इस भीषण गर्मी में लोग सरकार से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। शनिवार को भी जम्मू शहर में जगह-जगह प्रदर्शन बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा। वार्ड-19 के लोगों ने प्रेस क्लब के बाहर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और सरकार व संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 11 बजे लोगों ने हरि सिंह पार्क से प्रेस क्लब तक रोष रैली भी निकाली।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल ममता, अनुपमा, सुषमा, सरिता, मीनाक्षी आदि ने कहा कि बिजली के बिना घरों में पानी नहीं आ रहा। इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार समस्या हल नहीं कर पाई है। बिना लाइट के घरों में समय काटना मुश्किल हो गया है। जलशक्ति और बिजली विभाग हर माह तीन से पांच हजार रुपये बिल ले रहा है, लेकिन पर्याप्त बिजली-पानी नहीं दे पा रहा। पार्षद अमित गुप्ता ने कहा कि वार्ड-19 में चार दिन से पानी नहीं मिला है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। प्रदर्शन में चांद नगर, कासिम नगर समेत आसपास इलाकों की लोग भी शामिल हुए।

रैली निकाल रहे युकां कार्यकर्ताओं को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की
बिजली-पानी संकट पर कांग्रेस भी मुखर हो गई है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। सवाल उठाते कि प्रधानमंत्री के जम्मू दौरे पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन बिजली-पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस दौरान रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर युकां के पूर्व प्रधान प्रणव शगोत्रा ने कहा कि बिजली-पानी के लिए हर तरफ हाहाकार मची है, लेकिन सरकार गहरी नींद सोई हुई है। बिजली कटौती का समय निर्धारित नहीं है, जिससे जलापूर्ति भी प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच सरकार लोगों को बिजली न देकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। बिजली खरीदने में जम्मू-कश्मीर सरकार की लाचारी सामने आ रही है। सरकारी कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन बिजली संकट को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। प्रदर्शन में होशियार सिंह चिब, बलवीर सिंह, रॉकी चौधरी, राजन शर्मा आदि शामिल हुए।

शहर के कई इलाकों में 10 मिनट ही मिला पानी
जम्मू। बिजली के बिना शहर में पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में 10 से 15 मिनट तक ही नलों में पानी दिया गया। पुराने शहर, बस स्टैंड, जानीपुर, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, कृष्णा नगर और आसपास इलाकों में 10 मिनट ही आपूर्ति की गई है। घरों में टंकियां खाली हो गई हैं, जो पानी आया, उससे जरूरतें पूरी नहीं हो पाईं। इसी तरह गांधी नगर, शास्त्री नगर, डिग्याना, सतवारी, कुंजवानी इलाकों में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है। बिजली के बिना ट्यूबवेल से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। हालांकि कई इलाकों में जलशक्ति विभाग ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। बाहू प्लाजा, नरवाल, बाग-ए बाहू में भी 15 मिनट तक ही पानी की सप्लाई दी गई है। बठिंडी, सुंजवां, सिद्दड़ा के अधिकांश इलाकों में नल सूखे ही रहे।

आप, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भी जताया रोष
जम्मू। आम आदमी पार्टी ने भी बिजली-पानी किल्लत को लेकर रोष जताया। आप नेता नीरज दीवान ने कहा कि लंबे बिजली कट लग रहे हैं। इससे पानी की आपूर्ति चरमरा गई है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। सरकार जल्द समस्या का निदान करे। वहीं जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने जानीपुर में जलशक्ति और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें