फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई का काम अधूरा, बरसात में फिर बनेंगे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बरसात सिर पर है, अभी तक शहर में नालों से मलबा हटाने और मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। इस बार भी बरसात में नाले मुसीबत बन सकते हैं। अभी तक कालिका कॉलोनी में नाले का काम चल रहा है। बीते साल भी बरसात में इस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर कई घरों में घुस गया था, जिससे काफी नुकसान हुआ। सामान भी बह गया था।
विज्ञापन

नानक नगर से गुजरते नाले में भी अभी तक काम चल रहा है। शास्त्री नगर से गुजरने वाला नाला भी गंदगी से भरा पड़ा है। बस स्टैंड के पास नाले से मलबा नहीं हटाया गया है, बीते दिनों हुई बारिश के पानी के साथ नाले में कचरा बहकर बस स्टैंड में आ घुसा था। हालांकि नगर निगम ने बरसात से पहले नालों की सफाई और मरम्मत का काम पूरा करने का दावा किया है, जो पूरा होता नजर नहीं आ रहा। कई जगहों पर नालों की चौड़ाई कम है, ऐेसे में यहां पर पानी पुलियों से ओवरफ्लो होकर घरों में घुसता है। शक्ति नगर का नाला भी कहर ढहाता है। इसका काम भी अभी चल रहा है।
------
कई वार्डों में गंदगी से भरीं नालियां
घरों में घुसता है बारिश का पानी
वहीं, कई वार्डों में नालियों की सफाई भी नहीं हो पाई है। गंदगी जमा होने से बारिश होने पर पानी सड़कों में बहने लगता है। अमृत योजना के तहत नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। तीन साल में 100 करोड़ से ज्यादा राशि नालों पर खर्च की गई है।
विज्ञापन

-------
नालों की सफाई का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। बरसात से पहले इसे पूरा करने का लक्ष्य है, जहां पर ज्यादा दिक्कत पेश आती है, पहले उसी जगह पर काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- हरेंद्र सिंह, मुख्य यातायात अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें