जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस थाने के अंतर्गत क्षेत्र में तवी नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गया। घटना शनिवार की है। देर शाम को एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया। रामबन के राजगढ़ इलाके का रहने वाला राजेंद्र कुमार डंसाल में अपने रिश्तेदारों के घर आया था। पुलिस का कहना है कि युवक को काफी देर तक नदी में ढूंढने के बाद उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो