फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने चिनाब पर बनाया अस्थायी पुल हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सेना ने चिनाब नदी पर बनाया अस्थायी पुल को हटा लिया है। पुल हटाने की खबर लगते ही क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई। क्योंकि अब उनको अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचने के लिए एक बार फिर से 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। जो समय के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले शुरू हुए इस पुल को जल्दी हटाने पर लोगों का कहना था कि मौजूदा समय चिनाब का जलस्तर काफी कम था। इसलिए सेना को लोगों की जरूरतों को देखते हुए इसको इतनी जल्दी नही हटाना चाहिए था। स्थानीय निवासी रकेश सिंह का कहना था कि 206 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल को बनने में अभी काफी समय लगेगा, लेकिन सेना द्वारा बनाया गया अस्थायी पुल लोगों की आवाजाही के लिए वरदान साबित हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें