फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला हाई स्कूल में मनाया जाएगा क्रिसमस पर्व

विज्ञापन
क्रिसमस की पर्व मनाने को लेकर तैयारी में लगे विद्यार्थी व अन्य।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के निर्मला हाई स्कूल ढांगर (कलीठ) में क्रिसमस का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर स्कूल के स्टाफ तथा छात्रों की तरफ से कई दिन से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रिहर्सल की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रबंधक फादर महेंद्र पाल ने बताया कि क्रिसमस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के बच्चों तथा स्टाफ की तरफ से बहुत मेहनत की जा रही है। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करने से की जाएगी। बच्चों की तरफ से प्रभु यीशु की जन्म कथा को रंगमंच पर नाटक द्वारा पेश किया जाएगा। जोकि इस कड़ी का मुख्य कार्यक्रम होगा। फादर महेंद्र पाल तथा प्रधानाचार्य सिस्टर एलेक्सईना ने बताया कि क्रिसमस का त्योहार शांति का संदेश है कि साथ-साथ ईश्वर और मनुष्य के मेल मिलाप का त्योहार है। जो शांति और भाईचारे का प्रतीक है। हमें इस त्योहार को एकता और भाईचारे से मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें