फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में पांच बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी, केंद्र की मंजूरी के बाद जम्मू विश्वविद्यालय ने भी मान्यता दी

Wed, 06 Oct 2021 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू

सार

अखनूर बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए 40 सीटें रखी गई हैं, इसी तरह उधमपुर के लिए 60, रियासी के लिए 40, डोडा के लिए 40 और किश्तवाड़ के लिए 30 सीटें रखी गई हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में चार साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए संभाग स्तर पर पांच नए बीएससी नर्सिंग (बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग) कॉलेज खोले जा रहे हैं। पहले चरण में जम्मू संभाग के अखनूर, रियासी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ के लिए केंद्र सरकार ने डेवलपमेंट ऑफ नर्सिंग योजना के तहत जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) को अपग्रेड करके बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। प्रत्येक कॉलेज के लिए 6 करोड़ का प्रावधान रखा गया है, जिसमें पहली किस्त के रूप में आधी राशि मंजूर की गई है। बीएससी कॉलेजों के लिए जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता भी मिल गई है, जिससे इसी अकादमिक सत्र से सेशन शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अखनूर बीएससी नर्सिंग कॉलेज के लिए 40 सीटें रखी गई हैं, इसी तरह उधमपुर के लिए 60, रियासी के लिए 40, डोडा के लिए 40 और किश्तवाड़ के लिए 30 सीटें रखी गई हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में चार साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स करवाया जाएगा। संभाग के कठुआ जिले में बीएससी नर्सिंग कालेज के लिए मान्यता प्रक्रिया लंबित है। कश्मीर संभाग में बडगाम, सोपोर, पुलवामा, कुलगाम, शोपियां में निरीक्षण प्रक्रिया बाकी है। केंद्र सरकार की ओर से इस साल से जीएनएम को खत्म करने की घोषणा की गई थी, जिसमें बीएससी नर्सिंग करवाई जानी है, लेकिन जम्मू कश्मीर में जीएनएम करवाने की योजना थी, इसके लिए ढांचे सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके बाद जीएनएम को अपग्रेड करके बीएससी नर्सिंग में बदल दिया गया है। 
यह भी पढ़ें- तीन हमलों से दहली घाटी: लाल चौक में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, लाल बाजार और बांदीपोरा में भी बहा खून    
विज्ञापन
विज्ञापन


बीओपीईई से होगा दाखिला
जीएनएम पहले साढ़े तीन साल और मौजूदा दौर में तीन साल का पाठ्यक्रम था। जीएनएम की तरह बीएससी नर्सिंग के लिए भी  जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इग्जामनेशन (बीओपीईई)ही दाखिला प्रक्रिया संपन्न कराएगा।

कहां कितनी सीटें

  • अखनूर- 40 
  • उधमपुर- 60
  • रियासी- 40
  • डोडा- 40
  • किश्तवाड़- 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें