अखनूर। कस्बे में म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न बाजारों में प्रयोग हो रहे पांच किलो पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान 5500 रुपये का चालान किया। कई को चेतावनी भी दी।
शुक्रवार को कमेटी के खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन बाजार, राजा बाजार सहित अन्य बाजारों में फुटपाथ से समान हटाया। कई अतिक्रमण किए दुकानदारों पर प्राथमिक चेतावनी भी दी। कई दुकान पर छापा मार कर पांच किलो पॉलीथिन जब्त करके 55 सौ रुपये चालान काटे। खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि कस्बे के दुकानदारों द्वारा प्रयोग की जा रही पांच किलो पॉलीथिन जब्त की। आगे भी मुहिम जारी रहेगी।