फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई औद्योगिक नीति से प्रदेश के विकास का चेहरा बदलेगा-सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय स्टील मंत्री राम चंद्रा प्रसाद सिंह ने कहा कि नई औद्योगिक नीति 2021 जम्मू कश्मीर में औद्योगिक विकास का चेहरा बदल देगी। जम्मू कश्मीर के मौजूदा स्टील उद्योग पर बल देते हुए मत्री ने कहा कि सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को देश में अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने की उनकी क्षमता के कारण प्रोत्साहित कर रही है। नई औद्योगिक नीति से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि सरकार की कबाड़ नीति से द्तिीयक इस्पात उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र में चल रही और आगामी विकास परियोजनाओं के कारण स्टील की खपत बढ़ने वाली है, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सरकार जम्मू कश्मीर में स्टील उत्पादन के क्षेत्रों के विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें