फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विस चुनाव की हलचल के बीच जम्मू में सात को विपक्षी दलों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा को घेरने की तैयारी, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद विपक्षी दलों की पहली एकीकृत बैठक होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में संभावित विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच विपक्षी दलों की सात अगस्त को बैठक होने जा रही है। बैठक जम्मू में रखी गई है। इसमें प्रदेश की लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। बैठक में भाजपा को घेरने के लिए रणनीति बनाई जा सकती है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भी कदमताल शुरू हो गया है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर चुनाव को लेकर तैयारियों शुरू कर दी हैं। बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने घोषणा पत्र बनाने के लिए समितियों को गठन कर दिया है। उधर, भाजपा ने भी पार्टी नेताओं को जनता के बीच पहुंचने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों की बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस को गृह मंत्रालय के बजट में शामिल करने, उप राज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा होने जा रही है। 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद यह इन राजनीतिक दलों की पहली एकीकृत बैठक होगी। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने गुपकार गठबंधन बनाया। इसमें अपनी पार्टी ने भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन दलों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद
बैठक में अपनी पार्टी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, कांग्रेस, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एएनसी) और अन्य दलों के शामिल होने की उम्मीद है।सीपीआई(एम) नेता एमवाई तारिगामी ने कहा कि सात अगस्त को सुबह 10 बजे जम्मू के एक होटल में बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें