फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बरसात के साथ डेंगू की दस्तक, सीजन में अब तक 16 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू जिले में सबसे अधिक छह और राजोरी में चार मामले मिल चुके
विज्ञापन


- प्रदेश में हर साल डेंगू के ढंक से हजारों लोग पीड़ित हो रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बरसात के साथ मच्छरों के हमले बढ़े हैं। इस सीजन में अब तक 16 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इनमें सबसे अधिक जिला जम्मू से छह, राजोरी से चार, कश्मीर से दो, कठुआ, उधमपुर व रामबन से एक-एक और अन्य राज्य से 1 मामला रिपोर्ट हुआ है। किसी भी मामले में मौत नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगस्त में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो सकती है।
हर साल डेंगू से जम्मू संभाग के जिला जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ, रामबन, डोडा आदि क्षेत्र प्रभावित रहे हैं। इसमें सबसे अधिक डेंगू का प्रभाव जिला जम्मू में देखा गया है। जम्मू शहर के रिहाड़ी, सरवाल, भठिंडी, पुराना शहर, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, जानीपुर जैसे इलाके डेंगू का हाट स्पाट बन चुके हैं। हर साल डेंगू के कुल मामलों में 85 से 90 प्रतिशत तक जिला जम्मू से होते हैं। इस बार ब्लाॅक स्तर पर डेंगू के परीक्षण शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन


लोगों को चिकनगुनिया का डर भी सता रहा
पिछले साल खासतौर पर जिला जम्मू में रिकॉर्ड चिकनगुनिया के मामले मिलने से इस साल भी लोगों को डेंगू के साथ चिकनगुनिया का डर सता रहा। पिछले साल चिकनगुनिया के मामलों में कई पीड़ितों को छह-छह माह तक मांसपेशियों में दर्द रहा था। 2023 में पहली बार प्रदेश में 4018 चिकनगुनिया के संदिग्ध मामले मिले। इनमें 810 पॉजिटिव पाए गए। जिला जम्मू में सर्वाधिक 647 मामले मिले। जीएमसी जम्मू के ऑर्थो विभाग के एचओडी डाॅ. संजीव गुप्ता के अनुसार, चिकनगुनिया जोड़ों में एलर्जी अर्थराइट्स है। इसका प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है। इसमें पीड़ित को तीन सप्ताह, 6 माह या उससे भी अधिक समय बाद दर्द से निजात मिल पाती है। इसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
-
दो साल में 28 लोगों का
जीवन लील चुका डेंगू

पिछले दो साल में जम्मू-कश्मीर में डेंगू का मच्छर 28 लोगों का जीवन लील चुका है। वर्ष 2023 में डेंगू के 50255 संदिग्ध मामलों में से 6403 पॉजिटिव मिले। इनमें जिला जम्मू में 63 प्रतिशत के हिसाब से 4035 मामले मिले थे। इनमें 10 पीड़ितों की मौत हुई थी। 2022 में डेंगू के 32320 संदिग्ध मामलों में 8269 पाॅजिटिव मिले और 18 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

-
जागरूकता के साथ मच्छरों के सफाए का दावा
स्टेट मलेरियाजिस्ट जम्मू-कश्मीर डाॅ. डीजे रैना का दावा है कि मच्छरों के खात्मे के लिए लारवा को खत्म किया जा रहा है। इसके लिए नियमित तौर पर जागरूकता अभियान और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें