जम्मू। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता और प्रांतीय प्रधान ओबीसी सेल जम्मू प्रांत अब्दुल गली तेली की मंजूरी के बाद जम्मू संभाग ओबीसी सेल के जिला प्रधानों को नामित किया गया है। इसमें देवी दित्ता मेहरा को जिला प्रधान ओबीसी जम्मू शहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह कुलजिंदर सिंह लुबाना को जिला प्रधान ओबीसी सांबा, नजीर अहमद को जिला प्रधान डोडा, राकेश कुमार को जिला प्रधान कठुआ ग्रामीण, संगत सिंह को जिला प्रधान जम्मू ग्रामीण बी, मुश्ताक अहमद को जिला प्रधान राजोरी शहरी, मदन लाल वर्मा को जिला प्रधान ओबीसी राजोरी ग्रामीण, अब्दुल रशीद लोहर को जिला प्रधान पुंछ, अनायत अली को जिला प्रधान ओबीसी उधमपुर शहरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फारूक अहमद भट्ट जिला प्रधान किश्तवाड़, मो. जावेद भट्ट जिला प्रधान रियासी और मंगतुल्ला लोहर को जिला प्रधान रामबन बनाया गया है।