फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से निपटने को स्पष्ट रोडमैप बने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों से निपटने के लिए सरकार को स्पष्ट रोडमैप बनाना चाहिए। युवा खुद में निराशा महसूस कर रहे हैं। कोविड महामारी और अन्य दूसरी परिस्थितियों में न केवल शिक्षित बल्कि कुशल और अकुशल युवा आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। यह बात नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार को नगरोटा क्षेत्र के मथवार की पंचायत गोरदा, भगानी, केरी, धोनू, सरोटे, जंडियाल लोअर, अप्प, रांजन अप्पर, रांजन लोअर और शोआ में दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ने कुशल युवाओं के साथ टेक्नोक्रेट के लिए भी गुंजाइश सीमित कर दी है। पहले उड़ान, हिमायत आदि कार्यक्रमों से रोजगार क्षेत्र में एक बदलाव लाया गया था। सरकार विभागों में खाली पदों को भरने के लिए व्यापक स्तर पर भर्तियां करें। इससे भर्ती की अधिकतम आयु सीमा तक पहुंच गए युवाओं को लाभ मिलेगा। कहा कि सरकार को पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों में प्रदेश के स्थायी निवासियों को मौके दना चाहिए। साथ ही युवाओं में पनप रहे निराशा के मद्देनजर भर्ती प्रक्रिया को बहुत अधिक दिनों तक टाला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने ठाठी में एक बेरोजगार युवक अजय सिंह द्वारा शुरू किए गए उद्यम का उद्घाटन किया। दौरे में उनके साथ सोमनाथ खजूरिया, सुरेश कुमार शर्मा, बीडीसी चेयरमैन शरीफा बेगम समेत सरपंच तथा पूर्व सरपंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें