फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के शहर में भाजपा ने जश्न मना फहराया तिरंगा, विपक्षी दलों ने निकाली रोष रैलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 हटने की दूसरी बरसी पर मंदिरों के शहर में हर तरफ तिरंगा लहराता नजर आया। भाजपा ने इस दिन को जश्न के साथ एकात्मता दिवस मनाया। वहीं, विपक्षी दलों ने इसके विरोध में रोष रैलियां निकालीं और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश इकाई ने प्रदेश भर कार्यक्रम करवाकर तिरंगा यात्राएं निकालीं और प्रमुख स्थान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम करवाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, मुख्य सचिव अशोक कौल, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। रैना ने 370 को निरस्त करने के लिए पंडित प्रेम नाथ डोगरा, ठाकुर बलदेव सिंह और अन्य के संघर्ष को याद किया। कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए प्रदेश की विकास यात्रा में सबसे बड़ी अड़चन थी, जिससे 2019 में पांच अगस्त को हटा दिया था। वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी, एससी, एसटी ओबीसी, गुज्जर-बकरवाल, सफाई कर्मचारी और महिलाओं के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए एक बुराई की तरह था, जो उन्हें बराबरी का अधिकार नहीं देता था। रैना ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के नारे ने अनुच्छेद को निरस्त करने का रास्ता दिखाया। कार्यक्रम में पांच अगस्त के ऐतिहासिक फैसले के महत्व पर केंद्रित एक वीडियो का भी विमोचन किया गया। इस वीडियो डाक्युमेंटरी को रमन सूरी ने प्रस्तुत किया।
-------
एबीवीपी ने बांटा हलवा-पूड़ी और मिठाइयां
आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी इस दिन को एकात्मता दिवस के रूप में मनाया। एबीवीपी ने हनुमान चौक, अंबफला चौक और परेड चौक पर लोगों को हलवा-पूड़ी और मिठाइयां बांटीं। मौके पर रमणीक शर्मा, गौरव शर्मा, अमित मन्हास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें