फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्म। जिला ग्रामीण मंडल मढ़ की बैठक रविवार को मंडलाध्यक्ष भारत भूषण की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान मोर्चा, युवा मोर्चा और ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया। काला राम चौधरी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। रविंद्र सिंह को युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई और सुनील मगोत्रा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिनव शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को नि:स्वार्थ और एकात्म भाव से मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए। जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजिंदर सिंह चिब, मढ़ मंडल के प्रभारी कैप्टन कुलदीप सिंह, महामंत्री प्रमोद सिंह के अलावा महामंत्री अनिल शर्मा, सरपंच वंदना थापा, सरपंच श्याम लाल, महामंत्री दविंदर पॉल, उपाध्यक्ष मढ़ मंडल राधेकृष्ण, जालिम सिंह, राकेश चौधरी, सचिव किशोर सिंह चिब, भूषण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें