फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत के लिए जमीनी स्तर पर करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। यह बातें उनहोंने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को हुई भाजयुमो की योजना समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तय हैं। परिसीमन आयोग अपनी रिपोर्ट जल्द सौंप सकता है। ऐसे में भाजयुमो को लोगों के साथ जन संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का काम तेजी से करना चाहिए।
महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भारत युवाओ का देश हैं। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर शोरशराबा करता रहता हैं। दरअसल विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के तेजी से हो रहे विकास से दिक्कत है। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा में युवाओं को सियासत में आगे बढ़ने के पर्याप्त मौके मिल रहे हैं। ऐसे में भाजयुमो को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम करना चाहिए। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता ने कहा कि भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ता को मुख्य तौर पर यह सुनिश्चित करना होगा कि जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर प्रत्येक घर तक पहुंचे। भाजयुमो अध्यक्ष अरुण प्रभात ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर में प्रत्येक कार्यकर्ता सैनिक की तरह काम करेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें