जम्मू। शहर में लोगों को बेहतर सफाई सुविधा दी जा रही है। पहले की अपेक्षा अब सफाई व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। इससे सुबह ही शहर की गलियां, नालियां और सड़कें साफ दिख रही हैं। आने वाले समय में काफी बदलाव किए जाएंगे। यह बाते मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वार्ड दस परेड और आसपास इलाकों के दौरे के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया और समय पर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनीं हैं।
उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई सुविधा सहित स्ट्रीट लाइट और अन्य कार्य जोरशोर से जारी हैं। नाले और नालियों की सफाई पर काम तेज गति से जारी है। मेयर ने गीता भवन में लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया। बताया कि गीता भवन में सामुदायिक हाल और परशुराम भवन के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। पचास फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर प्रवीन, अजीत सिंह और हरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।