फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज, नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ समेत पांच बड़ी खबरें

Sat, 19 Jun 2021 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने इस महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के सभी दलों से बात करने के लिए बैठक बुलाई है। इसको लेकर क्षेत्रीय पार्टियों में मंथन का दौर शुरू हो गया है। उधर, शनिवार को कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार इस महीने 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत करेगी। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद लोन को बुलाए जाने की चर्चा है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें आतंकियों के 10 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से हेरोइन के 11 पैकेट, चार पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपये की चेक बरामद हुुई है। हेरोइन की कीमत 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है।  पुलिस ने एक ट्रक, एक कार और एक स्कूटी को सीज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुशासन को जमीनी स्तर पर ले जाने और प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में वह महीने में एक बार डीडीसी, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। जिससे निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों की आकांक्षाओं को आवाज देने के लिए एक मंच तैयार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर दिग्गज खिलाड़ी मिल्खा सिंह की तमन्ना थी कि उनके जीते जी जम्मू-कश्मीर का युवा ओलंपिक में दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वह पहाड़ के युवाओं को ओलंपिक खेलों में तिरंगा फहराते हुए देखना चाहते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने प्रदेश में अपनी गतिविधियां एकाएक बढ़ा दी हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ जम्मू में व सह प्रभारी आशीष सूद कश्मीर में रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें