परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार ने दुकानदारों के साथ बैठक की। इसमें काफी संख्या में दुकानदार पहुंचे। चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर पुलिस से संपर्क करें।
उन्होंने दुकानदारों से अपने आसपास सफाई रखने के साथ-साथ कोरोना के चलते निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा। दुकानदारों ने भी सुझाव रखे। चौकी प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि उनके सुझावों की तरफ जरूर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर अजीत सिंह, अजमेर सिंह, बचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोहन शर्मा, मूलराज, सुभाष चंद्र, रोशन सिंह, करण सिंह, दीपक भाटिया, विशन लाल समेत कई दुकानदार शामिल रहे। संवाद