विजयपुर। म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद दीपक कुमार ने प्रेसवार्ता में मांग कि प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू में रिफ्यूजियों को सरकार ने 25 लाख रुपये पैकेज देने की बात की थी। इसमें कुछ रिफ्यूजी परिवार को पहली किस्त 5.50 लाख रुपये दी गयी है। मगर आज भी लगभग 325 लोगों को यह किश्त नहीं मिली है।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय सांबा में आज भी 325 फाइल अटकी है, जिनको किश्त नहीं दी गई है। पूर्व चेयरमैन ने उपायुक्त और उपराज्यपाल से मांग की कि अटकी फाइल जल्द निकाली जाए और बाकी बचे रिफ्यूजी परिवारों को किश्त मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर उपायुक्त और एलजी मनोज सिन्हा ने इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने डीसी इस मौके पर जनक राज, रामपाल वर्मा, चौधरी देवराज, सोनू वैद, जसपाल, सचिन वल्होत्रा, राजपाल वर्मा, तिलकराज आदि मौजूद थे। संवाद