फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोगों को ब्यूरो के बारे में पता नहीं

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया बड़ी ब्राह्मणा का दौरा
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा का दौरा किया। शाखा प्रमुख ने मंत्री को किए जा रहे काम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता अभियान से लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्हें समझाया जाता है कि भारतीय मानक ब्यूरो का क्या काम है।
विज्ञापन

मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ही हालमारक के अंतर्गत चीजों को लाया गया है। ताकि लोग ठगी का शिकार न हों। खरीदी जा रही चीजों को पूर्ण रूप से जांच पड़ताल के बाद ही लें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई लोगों को ब्यूरो के बारे में पता नहीं है। शाखाओं के प्रयास से ही इन लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीजों की गुणवत्ता के लिए जो भी चीजें ब्यूरो के अंतर्गत आती हैं उनका पूरा स्पष्टीकरण और शुद्धता के आधार पर ही खरीदारी की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनका तीन दिवसीय दौरा जम्मू व कश्मीर में था। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से बातचीत करके यह पाया है कि लोग किस तरह से विकास की बातें कर रहे हैं। जो क्षेत्र विकास से अधूरे हैं। उनमें भी विकास के कार्यों के लेकर प्रमुखता से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें