फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर ब्राह्मण में दंगल सोमवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव फतेहपुर ब्राह्मण स्थित श्रीश्री 108 डेरा बाबा सिद्ध जोगिया दा दुख निवारण मंदिर में 9 से 12 अक्तूबर तक बाबा सिद्ध गोरिया नाथ की याद में मेला आयोजित होने जा रहा है। इसकी जानकारी सेवादार जसवीर दास ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी । उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए मेले का आयोजन छोटे स्तर पर किया जा रहा है। पहले यह मेला 21 दिन तक चलता था। शनिवार सुबह मंदिर से सिद्ध स्वांखा के लिए यात्रा रवाना होगी तथा रविवार को सत्संग एवं भंडारा होगा। सोमवार को दंगल में नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। मंगलवार को मेला समाप्त होगा। सेवादार जसवीर दास ने लोगों से अपील की है कि मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और बाबा जी का आशीर्वाद लें। संवाद
विज्ञापन

खौड़ में चौथे नवरात्र को दंगल
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में दंगल का आयोजन चौथे नवरात्र पर किया जा रहा है । दगंल कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि दंगल में पहुंच कर शोभा बढ़ाएं। दंगल में दूसरे प्रदेश से पहलवानों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी कुश्तियों के मुकाबले होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें