फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरमंडल में कॉलेज की मांग पर चल रहे धरने के 100 दिन पूरे

विज्ञापन
प्रमंडल में कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे धरने पर पहुंचे भाजपा नेता देवेंद्र राणा।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल में कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे धरने के रविवार को 100 दिन पूरे हो गए। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने पुरमंडल का दौरा किया, और प्रदर्शनकारियों से कॉलेज की मांग को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

आंदोलन के मुख्य प्रतिभागी मास्टर गोविंद राम ने बताया कि पुरमंडल में कॉलेज के निर्माण कार्य को न होने को लेकर लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन और सरकार को लोगों की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने बताया कि किस कदर कॉलेज की जरूरत है, उसके बाद भी निर्माण कार्य कटवालता क्षेत्र में कराया जा रहा है। जो पुरमंडल वासियों के साथ नाइंसाफी है। उसको लेकर सरकार की तरफ से कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया गया है।
देवेंद्र सिंह राणा से बात करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार की तरफ से उनके हाथ निराशा ही लगी है। जिला प्रशासन भी एक तरफा रोल अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि किस तरह जमीनी स्तर पर पुरमंडल में कॉलेज बनना चाहिए। उसके बारे में भी सारा ब्योरा प्रशासन को दे रखा है, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा हुआ है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह राणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की। उसके बाद जिला प्रशासन सांबा से भी फोन पर बातचीत की कि किस तरह से इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें