फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती ग्रामीणों के वादे पूरे नही कर पाई केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ के रढमा गांव में नेकां की ओर से सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नेकां के प्रांतीय प्रधान रतन लाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करके उनके साथ विश्वासघात किया है। क्योंकि अभी भी पूरी आबादी उसी कठिनाइयों के दौर से गुजर रही है, जिसका सामना वह पहले से कर रहे थो।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि केंद्र ने सीमा पर रहने वाले लोगों को पारंपरिक कठिनाइयों से उबारने के लिए कुछ नहीं किया है, जिसने उनके जीवन को वर्चुअल बर्बाद कर दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अशोक अत्री उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन जेकेएनसी द्वारा किया गया। बाबू रामपाल, शेख बशीर अहमद, प्रदीप बाली, सुदागर चंद और अन्य ब्लॉक अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें