फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने सांबा में किया रोड शो

विज्ञापन
विजयपुर।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा की देख
विज्ञापन
सांबा। चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं। इसी संदर्भ में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोड शो किया। इसमें दर्जनाें लोगों ने पार्टी का दामन थामा। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के पार्टी के संगठन मंत्री राज मोहम्मद सलारिया के नेतृत्व में सांबा में कार्यकर्ताओं की ओर से रैली निकाली गई। इसमें पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसार सिंह, परमन कुमार, ऋषि दत्त शर्मा, परविंदर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पंजाब जैसी जीत प्रदेश में भी मिलेगी आप को
विजयपुर। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष शर्मा की देखरेख में रविवार को गढ़वाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने पार्टी का दामन थामा, जिनका मनीष शर्मा ने फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
कहा कि जैसे पंजाब में पार्टी ने जीत प्राप्त की है। वैसे ही आने वाले चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को सफलता मिलेगी। मनीष शर्मा ने लोगों की परेशानियों को भी सुना और हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में राकेश कुमार, करण अत्री, अवतार सिंह, तरसेम वर्मा, सोहनलाल, चमन शर्मा, केवल कृष्ण, दरबार सिंह, कविराज शर्मा, श्याम लाल शर्मा, राजपाल शर्मा, हरकेश शर्मा, भगवानदास, करतार चंद, पुरुषोत्तम शर्मा, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें