अरनिया। पुलिस द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य व चोरी की वारदात को जल्द सुलझाने पर शिव सेना हिंदुस्तान ने रविवार को थाना प्रभारी तिलक राज व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। राज्य प्रमुख गणेश चौधरी ने कहा कि अरनिया थाना प्रभारी ने चोरी की वारदातों पर नियंत्रण पाने व जल्द सुलझाने पर उन्हें सम्मानित किया गया है। ऐसे ही नशे के प्रति भी नकेल कसने की जरूरत है। इस मौके पर शशिपाल, बलबीर कुमार, भूषण कुमार, बलवंत सिंह, सुनीता देवी, सोनिया चौधरी व रीना देवी उपस्थित रहे। संवाद