सांबा। जिले में रविवार को मिस्टर सांबा बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता का आयोजन बाड़ी ब्राह्मणा में हुआ। यहां अनेक प्रतियोगियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अनेक प्रतियोगियों ने भाग लेकर प्रदर्शन किया।
80-85 किलो वर्ग में पहला स्थान दिव्यांशु समैलपुर ने स्वर्ण पदक व दूसरा स्थान जिम्मी चाढ़क सरोर ने रजत पदक हासिल पर प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय बॉडी बिल्डर एसोसिएशन व ओलंपिक काउंसिल आफ एशिया ने किया। इस अवसर पर बाहर से आए जजों सहित पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।