फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य दरबार लगाकर समस्याएं सुनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। विधानसभा चुनाव में भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा। भाजपा 50 से अधिक सीट जीत कर क्लीन स्वीप करेगी।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कही। उन्होंने भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं व बीडीसी, डीडीसी के सदस्यों को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि डीडीसी सदस्य गांवों में दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनें। स्थानीय अधिकारियों को भी साथ रखें। मंडल प्रधान बूथ स्तर पर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में पहले से ही भाजपा का जनाधार है। अब कश्मीर में भी लोग भाजपा की नीतियों को समझ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, नेकां व पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 70 वर्ष से लोगों को लूटा है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास लेकर चल रही है। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को एम्स, आईआईटी और आईआईएम दिए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी कंवर नारायाण सिंह, भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. दवेंद्र मन्याल, डीडीसी के चेयरमैन बलवान सिंह, जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें