फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सोमवार को हुए चुनाव शांतिपूर्वक संपन

विज्ञापन
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में जीत प्राप्त करने के उपरांत सर्मथको के साथ सरदार रणजी? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा / मीरां साहिब। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सोमवार को हुए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर निर्वाचित सदस्यों ने मतदाताओं का आभार जताया। आरएस पुरा के तीन हल्के आरएस पुरा, दरसोपुर तथा कीरपिंड के लिए चुनाव हुए, जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ। जो दोपहर एक बजे तक चला। मतदान केंद्रों पर ही मतों की गिनती के बाद दोपहर बाद नतीजे घोषित किए गए। आरएस पुरा हल्के से सरदार रणजीत सिंह टोहरा ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 1802 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर सरदार बलवंत सिंह रहे, जिनको 1735 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सरदार जगजीत सिंह रहे, जिन्हें 1024 वोट मिले।
जीत हासिल करने पर सरदार रणजीत सिंह टोहरा का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने सभी सिख संगत का धन्यवाद किया और कहा कि सिख संगत ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें जीत हासिल कराई है, जिसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ काम करेंगे। इस मौके पर सतवीर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

वहीं हल्का कीरपिंड से सरदार बलविंदर सिंह ने जीत हासिल की। उन्हें 2163 वोट मिले, दूसरे स्थान पर सरदार सुरेंद्र सिंह रहे, जिन्हें 2045 वोट हासिल हुए। सरदार बलविंदर सिंह का उनके समर्थकों द्वारा जोरदार तरीके के साथ स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तमाम सिख संगत का आभार जताया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ हल्का दरसोपुर से सरदार तेजिंदर सिंह ने जीत हासिल की है, उन्हें कुल 1962 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें