आरएस पुरा। ब्लॉक आरएस पुरा के गांव स्लैड के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पंचायत के लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
पूर्व मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि इनकी समस्या का समाधान कराया जाए। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर तथा बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही है। अगर लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं तो इसके लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर समाधान कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई योजनाओं को लागू किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में कई ग्रामीण व भाजपा नेता शामिल रहे।