फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा सभा का आयोजन

विज्ञापन
गांव चक्क वाला में कांग्रेस की सभा के दौरान विचार रखते कर्ण भगत - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चक बाला में कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण भगत की अध्यक्षता में सोमवार को सभा का आयोजन किया गया। इसमें आल इंडिया एससी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश ललोथिया मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

राजेश ललोथिया ने कहा कि देश के पिछडे़ वर्ग के लोगों को अगर किसी ने रास्ता दिखाया तो वह कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ उस समय पिछड़े वर्ग के लोगों की जो दशा थी, उसमें पार्टी के नेताओं ने आगे लाया। डॉ. आंबेडकर द्वारा देश के संविधान में हर वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिया। आज भाजपा व आरएसएस देश के लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सात वर्षों में देश में आरक्षण खत्म किया गया और अब हालात यह हैं कि केंद्र सरकार नौकरियां ही खत्म कर रही है। देश में दिन व दिन महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्ण भगत ने कहा कि पिछडे़ समाज के वर्ग के लोगों को अपने अधिकारों को लेने के आगे आना चाहिए ताकि हो रही अनदेखी को दूर किया जा सके। इस मौके पर शमशेर भगत, सुनील दत्त सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें