फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार क्विंटल गेहूं की होगी खरीद

विज्ञापन
सांबा के राजपुरा मे गेहुं खरीद केन्द्र में फस्ल का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। गेहूं खरीद केंद्र में किसानों द्वारा बेची जाने वाली गेहूं की फसल के दाम का धन 72 घंटों के भीतर ही उनके खातों में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें सोमवार को जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में गेहूं खरीद केंद्र के उद्घाटन के समय कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी संजे वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि गत वर्ष साढ़े 16 हजार क्विंटल गेहूं की फसल की खरीद की गई थी। अब 30 हजार क्तिवंटल गेहूं की फसल की खरीदारी राजपुरा की गेहूं खरीद मंडी में की जाएगी। सरकार की ओर से न्यूनतम मूल्य 2021 रुपये रखे गए हैं। इसके लिए कृर्षि विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी समय-समय पर मंडी में पहुंच कर जायजा लेंगे व किसानों को समस्या न हो इसके लिए किसानों से भी वार्ता करते रहेंगे। उन्होंने किसानों को भी जागरूक किया कि वह अपनी गेहूं की फसल सीधे मंडियों में लेकर जाएं ताकि उन्हें सही दाम मिले व बिचौलियों की लूट से छुटकारा मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य कृर्षि अधिकारी संजे वर्मा के साथ जिला कृषि अधिकारी जितेंद्र खजूरिया, एसडीओ वरिंद्र डोगरा, एसएमएस आरके मटु, एसडीएम घगवाल रमकेश शर्मा, कृषि अधिकारी आरपी सिंह, विनय शर्मा, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, कुलभूषण जसरोटिया, राजेश जसरोटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित कराया जाए
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के विजयपुर ब्लाक प्रधान रघुवीर सिंह बागल की देखरेख में राया सुचानी में सोमवार को एक बैठक हुई। बैठक में किसानों ने बताया कि कंडी क्षेत्र में जो गेहूं और अन्य फसल लगाई गई वह समय पर बारिश न होने के कारण सूख चुकी है। इसलिए क्षेत्र को सूखा ग्रस्त घोषित कराया जाए। ताकि हम लोगों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

इन परेशानियों को सुनने के बाद बागल ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को जल्द ही जिला प्रशासन को बताई जाएंगी। ताकि कंडी क्षेत्र को जल्द से जल्द सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि गेहूं की बिजाई के दौरान काफी खर्चा आ जाता है, लेकिन फसल पूरी तरह सूख चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें