फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच शक्ति वाला तथा पंच यशपाल द्वारा पत्रकारवार्ता

विज्ञापन
राठना पंचायत की सरपंच शक्ति वाला तथा पंच यशपाल पत्रकारो को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। राठना की सरपंच शक्ति बाला तथा पंच यशपाल की तरफ से रविवार को प्रेसवार्ता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत में विकास कार्य कराने पर सरपंच को विश्वास में नहीं लिए जाने पर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग द्वारा सरपंच की अनदेखी बंद नहीं की तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने डिजिटल हस्ताक्षर के अधिकारों के साथ-साथ उन्हें सरपंच होने का कार्ड तथा प्रमाणपत्र भी दिखाया। इसके बावजूद विभाग की तरफ से विकास कार्य कराने पर अनदेखी की जा रही है। कुछ पंचायत प्रतिनिधियों बीडीसी अध्यक्ष के साथ महिला सरपंच को प्रताड़ित कर रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को आगे लाने की बात कर रही है। वहीं कुछ लोग महिला सरपंचों के हक को छीनने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सरपंच को पंचायत के लोगों चुना गया है, ऐसे में सरपंच को हटाने का अधिकार सिर्फ पंचायत की जनता के पास ही होना चाहिए न कि पंचायत प्रतिनिधियों के पास। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि महिला सरपंच को पूरे अधिकार मिलने चाहिए। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में अशोक शर्मा, कृष्ण लाल सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें