श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर सामुदायिक हाल का भी उद्घाटन करते बीडीसी चेयरमैन
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। श्री गुरु रविदास सभा गांव बगा जना की तरफ से संत रविदास का प्रकाशोत्सव रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गांव स्थित मंदिर में सुबह सत्संग हुआ। उसके बाद भंडारे लगाया।
इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मंदिर में माथा टेका। गांव में बनाए सामुदायिक हाल का भी उद्घाटन भी किया। बीडीसी अध्यक्ष ने सं रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने समाज को गलत धारणाओं से बाहर निकाला। हमें जात पात जैसी बुराइयों से दूर करना चाहिए। हमें ऐसे संतों के विचारों को अपनाते हुए समाज की भलाई तथा बेहतरी के लिए काम करने की जरूरत है। अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मंदिर के भवन को बेहतर बनाया जाए। इस दौरान सभा के सदस्यों ने बताया कि एसएसबी के जवान शहीद नीरज कुंडल के परिजनों द्वारा मूर्ति स्थापना के लिए हर संभव सहयोग देने पर आभार जताया।