आरएस पुरा। भाजपा कार्यालय कुल्लियां में हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने, भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लोगों के बीच कार्यकर्ता लेकर जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीन कृषि कानून वापस लेकर किसानों की मांगों को पूरा किया है। प्रदेश महामंत्री विबोध गुप्ता ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी तथा मेहनत से कार्य करें। आरएस पुरा इकाई के कार्यकर्ताओं तथा मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अपना योगदान दें।
बैठक में इंद्रजीत शर्मा, आकाश चोपड़ा, सुनील दत्त, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, कमला अरोड़ा, बृजेश राणा, अयोध्या गुप्ता, मिता शर्मा, अनुराधा शर्मा, प्रवीण कुमारी, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, राकेश गुप्ता, कृष्ण चौधरी, सरपंच रजनी चौधरी, विजय चौधरी, देवराज, ओंकार सिंह, विकास डोगरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।