फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो उपाध्यक्ष के खिलाफ की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। भाजयुमो अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मोर्चा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के खिलाफ प्रदेश भाजपा अब लीगल एक्सन लेने जा रही है। उन्होंने कुछ दिन पहले प्रेसवार्ता कर कहा था कि वो अपने पद सहित भाजपा को इस्तीफा दे रहे हैं। कहा कि मैं मोर्चा अध्यक्ष सोनू पंडित यह साफ कर देता हूं कि भाजपा ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी। ऐसे में वह मोर्चा की तरफ से प्रेसवार्ता कैसे कर सकते हैं। जबकि अपने ओहदे पर रहते हुए उन्होंने कई ऐसे कार्यक्रम व बातें कीं जो न तो पार्टी हित में थीं और न जनता जनार्दन के हित में। पार्टी ने उनको बहुत समझाया मगर वो नहीं माने और मजबूरन पार्टी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें