फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस स्टोर का विरोध करते हुए सरकार को चेतावनी दी

विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश रैना पत्रकारों को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश रैना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में खुलने जा रहे रिलायंस स्टोर का विरोध करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जम्मू संभाग में स्टोर खोले जाते हैं तो युवा कांग्रेस इसका विरोध करेगी। सड़कों पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगी।
विज्ञापन

मीरां साहिब में बुधवार प्रेसवार्ता में अंकुश रैना ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए छोटे दुकानदारों का गला घोटने का प्रयास कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द से जल्द सरकार ने इस व्यापारी वर्ग विरोधी फैसले को वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान पिछले नौ महीनों से मांगों को लेकर सड़कों पर है लेकिन सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है और अगर सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेकर जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रेसवार्ता में रवि कुमार, आशुतोष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें