फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा द्वारा पत्रकारवर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पूरा। पूर्व राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता सरदार त्रिलोक सिंह बाजवा ने केंद्र सरकार से मांग की कि लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

वह मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर देश के किसानों के साथ धोखा किया है। इसके चलते सरकार को जल्द से जल्द इन्हें वापस लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कानून लाकर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल हो चुकी है। पेट्रोल डीजल तथा रसोई गैस के दाम में वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें