अखनूर। ईंट भट्टा उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष विभीषण सिंह के नेतृत्व में वीरवार को पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिकों को हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा की।
मुख्य रूप से लाइसेंस के नवीकरण और दूसरे राज्य से आ रही ईंट बिना लाइसेंस धारक के बिक्री करना रही। शाम शर्मा ने कहा कि दूसरे राज्यों र्से ईंट लाकर बिना लाइसेंस के बेचना गलत है। शर्मा ने कहा कि वह जल्द इन समस्याओं को उच्य अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और हल करने की कोशिश करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में शाम मेहता, रशपाल चंद्र, जाफर सिंह, राजन शर्मा शामिल रहे।