अखनूर। कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने पंचायत दसकाल, सुमाह, सुंगल, भारदा खुर्द सहित अन्य कंडी क्षेत्रों में दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने तानाशाही का रवैया अपना कर कई कानून थोपना चाहती है, जिससे मजबूर होकर किसान कई दिन से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मात्र वादे करती है। जमीन स्तर पर लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। महंगाई इस कदर हो गई है कि लोगों से रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान देश में विकास की प्रगति हुई। इस अवसर पर मोहन लाल, राकेश शर्मा, सात पाल आदि मौजूद थे। संवाद