फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को खड़ाह बल्ली की समस्याओं से अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर/ ज्यौड़ियां। खड़ाह बल्ली की पंचायत बट्टल का शिष्टमंडल डीडीसी सदस्य भूषण बराल के नेतृत्व में रविवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से मिला। इस दौरान उन्हें पंचायत में आ रही समस्याओं के बारे अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बात करके बहुत जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष खड़ाह बल्ली जगननाथ, महामंत्री गोविंद राम, बूथ अध्यक्ष विक्की शर्मा, पंच रत्तन लाल, अंग्रेज राम, मेला राम आदि उपस्थित थे। इन सभी के साथ शाम लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो पर प्रसारित मन की बात को भी सुना।
विज्ञापन

दूसरी तरफ छंब की पंचायत तरोटी का एक शिष्टमंडल पंचायत तरोटी के सरपंच बचन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री से मिला। पंचायत में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि अधिकारियों से विषय में बात कर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नायब सरपंच अजीत सिंह मनहास, प्रधानाचार्य टाइनी एस्पिरेंट पब्लिक स्कूल ज्यौड़ियां सीमा शर्मा, पंच सुरेश शर्मा, कैप्टन सुगरीव सिंह, कैप्टन कुलदीप राज वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें