फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी

Mon, 11 Aug 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें जम्मू संभाग के तीन और कश्मीर के एक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। मढ़ से पीडीपी ने दोबारा सुरम सिंह पर विश्वास जताया है। सांबा से सन्नी संगराल पीडीपी उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी ने चौधरी हुसैन अली वफा को मैदान में उतारने का फैसला किया है। वाच्ची विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट एजाज अहमद मीर पीडीपी उम्मीदवार होंगे। रविवार को पीडीपी के सीनियर नेता और विधायक मौलवी इफ्तिखार हुसैन अंसारी के निवास पर पार्टी के राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की। इस मौके पर पार्टी की गतिविधियों को मानिटर करने और समन्वय कायम करने की जिम्मेदारी पीडीपी महासचिव मोहम्मद दिलावर मीर और पार्टी के चीफ प्रवक्ता नईम अख्तर को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें