फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर गायब, मरीज परेशान: कुछ ऐसा हाल है जम्मू शहर के अधिकांश अर्बन हेल्थ सेंटरों का, एक शिकायत ऐसी भी

Thu, 07 Oct 2021 07:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर ड्यूटी पर देरी से पहुंच रहे हैं और निर्धारित समय से पहले ही गायब हो जाते हैं, जिससे इन केंद्रों पर उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कैंसर से बचाव के तरीके जानिए - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के अधिकांश अर्बन हेल्थ सेंटरों से डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने से मरीज परेशान हैं। मरीजों की शिकायत है कि डॉक्टर ड्यूटी पर देरी से पहुंच रहे हैं और निर्धारित समय से पहले ही गायब हो जाते हैं, जिससे इन केंद्रों पर उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा स्टाफ का आम लोगों से व्यवहार भी सरल नहीं है। ऐसे कई केंद्रों में निर्धारित से अधिक डॉक्टर सालों से बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन


शहर की अधिकतर आबादी प्राथमिक चिकित्सा के लिए अर्बन हेल्थ सेंटरों पर निर्भर है। लेकिन इन केंद्रों में डॉक्टरों के नदारद रहने की शिकायत बढ़ी है। रिहाड़ी निवासी जगजीत शर्मा ने बताया कि कई केंद्रों में सुबह समय पर डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे मरीज तो केंद्र तक पहुंच जाता है, लेकिन उसे डॉक्टर का परामर्श नहीं मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- तीन दिन पांच हत्याएं: उप-राज्यपाल और डीजीपी ने बताई हमलों की वजह, जानिए राणा और महबूबा ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की यह भी शिकायत है कि कोविड टीकाकरण के लिए उक्त केंद्रों पर पहुंचने पर उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, जबकि डॉक्टरों की निगरानी में टीकाकरण को सफल बनाना उनकी जिम्मेदारी है। कई केंद्रों में सुबह डॉक्टर 11 बजे पहुंच रहे हैं और दोपहर के निर्धारित समय से पहले ही गायब हो जाते हैं। कई केंद्रों पर सरप्लस डॉक्टर बिठाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें